गाजियाबाद के लोनी में बने वार्ड नंबर 4 का हाल गंदगी कीचड़ से बेहाल



  गाजियाबाद के लोनी में बने वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 55 का हाल है गंदगी कीचड़ और खड्डों से बेहाल आपको बता दे कि कई वर्षों से यहां के स्थानीय निवासी नरक जैसा जीवन बिताने को मजबूर है और कई बार स्थानीय निवासियों ने  उत्तर प्रदेश गाजियाबाद शासन का दरवाजा खटखटाया लेकिन उनको झूठे वादों के सिवाय और कुछ भी नहीं मिला और लोनी में तो कुछ नेताओ की राजनीतिक लड़ाई के कारण लोनी की जनता को पीसना पड़ रहा है हालांकि आज से 5 वर्ष पहले ये जो वार्ड नंबर चार है यह वार्ड नंबर 27 था यहाँ के सभासद को कई बार फोन करके कहा गया कई बार यहां की सूचना उनको दी गई के यहां के क्षेत्र का हाल बहुत बेहाल है लेकिन उनके द्वारा भी यहां पर एक भी बार जाकर निरीक्षण नहीं किया गया कई बार हमने यहां की सूचना मुख्यमंत्री जीके पोर्टल पर भी लगाई लेकिन उनके द्वारा भी अधूरा निस्तारण करके मामले को बंद कर दिया गया और यहां के क्षेत्र में यही समस्या नहीं है वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर 55 का हाल गंदगी कीचड़ खाड्डो के साथ-साथ बिजली के खंभे की भी परेशानी का कारण बना हुआ है इसके न होने से चोरी लूट जैसी अनेकों घटनाएं घटित हो रही हैं यहां के स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना कई बार नगर पालिका परिषद में भी दी लेकिन नगर पालिका परिषद लोनी से भी कोई खास निर्णय नही निकला  वर्षा की बात करें तो जरा सी बारिश होने के कारण यहां पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तथा शासन प्रशासन का कोई भी वाहन नहीं आ सकता जिससे स्थानीय निवासियों को बहुत ही दिक्कत और परेशानियों का सामना करके कीचड़ का सामना करके ड्यूटी आना जाना पड़ता है  और जो बुजुर्ग लोग हैं वह तो कहीं पर आ ही जा नहीं सकते जिसका सिर्फ और सिर्फ  कारण  है कीचड़ और खड़े  अब देखना यह है कि क्या नगर पालिका परिषद लोनी और उत्तर प्रदेश सरकार का इस क्षेत्र के ऊपर कितना ध्यान होता है और इस क्षेत्र का कितना विकास हो पाएगा हालांकि सूत्रों से जानकारी के अनुसार गली खड़ंजो के विकास कार्य के लिए एक बजट पास किया जा रहा है अब देखना यह है कि क्या इस बजट में होली चौक मंगल बाजार रोड मुस्तफाबाद पानी की टंकी का क्षेत्र आता है या नहीं या हर बार की तरह इस बार भी यहां का विकास ठंडे बस्ते में पड़ा  रहेगा और यहां का पूर्ण विकास हो पाएगा या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है








टिप्पणियाँ