लोनी में फिर सिंगल रोड होने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बचा
लोनी कोतवाली में बने डावर तलाब चौकी सादुल्लानगर अंजलि विहार के पास एक एक माल से भरा हुआ टेंपो छोटा रोड होने की वजह से गिर गया फिलहाल इसमें किसी के कोई हताहत होने की कोई ऐसी सूचना नहीं है और जो ड्राइवर था वह भी महफूज स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक बड़ा सवाल है आखिर क्यों इतना सिंगल रोड निकाला गया लोगों ने यह भी कहा कि यह सब सिंगल रोड निकालने की वजह से ही हो रहा है और आए दिन यहां पर एक्सीडेंट जैसी घटना घटित होती रहती हैं
यह घटना विजय विहार की चौकी के साथ जो नीचे पुस्ते से रास्ता उतर रहा है जो कि लोनी को जाता है वहां की है
फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बचा लिया गया मगर प्रशासन को इस रोड के ऊपर ध्यान देना चाहिए कि यह जो रोड सिंगल है उसको डबल किया जाए और जिससे आए दिन जो ऐसी बड़ी घटना घटित हो रही हैं उससे लोग बच सके
गाजियाबाद जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ 21 की खास रिपोर्ट लोनी जनपद गाजियाबाद




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें