लोनी मे फिर पत्रकार के साथ की गई अभद्रता और किया गया अब शब्दों का प्रयोग और फिर भी प्रशासन क्यों खामोश यह एक बड़ा विषय है

 लोनी ब्रेकिंग


 लोनी में लोनी कोतवाली के  कस्बा चौकी क्षेत्र में मुस्तफाबाद में एक घर में हुई चोरी की खबर को कवरेज करने गए पत्रकार फरमान खान के साथ 112 की पीआरवी गाड़ी 2170 के अधिकारियों ने पत्रकार फरमान के साथ की अभद्रता तथा अब शब्दों का भी किया गया प्रयोग क्या पत्रकार को हक नहीं है किसी भी खबर को कवरेज करने का अब क्या लोनी गाजियाबाद में पत्रकारों के साथ यूं ही अभद्रता होती रहेगी आए दिन पत्रकारों के साथ अभद्रता होती ही रहती है अभी  कुछ दिन पहले का भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक नगरपालिका के कर्मचारी द्वारा पत्रकार मौसम के साथ अभद्रता की गई थी और अब पुलिस के द्वारा पत्रकार फरमान के साथ अभद्रता की गई उसका कसूर इतना ही था कि जहां पर चोरी हुई थी वह वहां पर कवरेज करने गया था और  112 की पीआरवी गाड़ी के अधिकारियों द्वारा कवरेज करने से रोका और अभद्रता की तथा अब शब्दों का भी प्रयोग किया गया और बड़ी बात है कि आखिर क्यों पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार पुलिस कि तरफ से किया जा रहा है अब देखने वाली बात है कि लोनी कोतवाली महोदय की तरफ से क्या कार्यवाही की जाती है  पहले भी लोनी कोतवाली के एसएचओ महोदय को तहरीर दी गई थी जो पत्रकार मौसम के साथ अभद्रता की गई थी मगर उस संबंध में कोई भी लोनी कोतवाली एसएचओ महोदय के द्वारा कार्यवाही नहीं की गई थी 




 और यदि इस मामले में कार्यवाही नहीं की गई तो जितने पत्रकार मित्र हैं सब एसएसपी महोदय के यहां पर जाएंगे और इस विषय में खास वार्तालाप करेंगे अब देखने वाली बात है कि कार्यवाही होती है या नहीं



 पत्रकार हेमंत कुमार सहगल

 News21 लोनी जनपद गाजियाबाद,

 जिला ब्यूरो चीफ  

टिप्पणियाँ