लोनी कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई फोन छीनने जैसी घटना और फोन छीनने वाले हुए मौके से फरार

लोनी ब्रेकिंग

 अभी-अभी सूत्रों से पता चला है कि


 लोनी कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई फोन छीनने जैसी घटना और फोन छीनने वाले हुए मौके से फरार 



 लोनी कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत निठौरा रोड में लाला के खेत के पास मजार के सामने एक व्यक्ति जिसका नाम इरफान है जोकि सिलाई का काम करता है लोनी के मुस्तफाबाद का रहने वाला है निठौरा रोड में मजार में किसी काम से गया था आते हुए (अपाची बाईक ) पर दो से तीन लड़के थे जिन्होंने इरफान नाम के व्यक्ति से फोन छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट भी करी मारपीट करने के बाद चोर हुए फरार

 बड़ी बात है कि लोनी के कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आए दिन चोरी जैसी  वारदातें बढ़ती जा रही है मगर इसके ऊपर अभी तक कुछ अंकुश नहीं लग पाया

 और बड़ी बात है कि आखिर जो लोग फोन छीनने जैसी तथा चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं आखिर क्यों ऐसे अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है, सूत्रों की माने तो अभी हाल ही में कुछ दिन पहले होली चौक के पास भी चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और अब यह फोन छीनने जैसी घटना सामने प्रकाश में आई है आखिर क्यों ऐसी वारदातों के ऊपर अंकुश नहीं लग पा रहा है यह अपने आप में एक बड़ी बात है और क्यों आए दिन कस्बा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ऐसी वारदातें बढ़ती ही जा रही है क्यों ऐसी वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है यह अपने आप में एक बड़ा  विषय है जिस पर प्रशासन को सख़्ती से ध्यान देना चाहिए और जो लोग फोन छीनने जैसी तथा चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उनको जल्द से जल्द पकड़ कर प्रशासन को जेल भेजना चाहिए

 और कस्बा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के अंदर सख्ती से गश्त भी नहीं किया जाता जिसके कारण चोरी जैसी वारदातें बढ़ती ही जा रही है

 अपराध संवाददाता हेमंत कुमार सहगल लोनी जिला गाजियाबाद की खास रिपोर्ट हिंद विजेता न्यूज़

टिप्पणियाँ