बार-बार बिजली कटने की किल्लत से लोग परेशान और बिजली विभाग क्यों मौन धारण किए हुए हैं यह एक बहुत बड़ा विषय

 बार-बार बिजली कटने की किल्लत से लोग परेशान और बिजली विभाग क्यों मौन धारण किए हुए हैं यह एक बहुत बड़ा विषय 




लोनी में बने डीएलएफ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अंकुर विहार के पास

 प्लॉट नंबर 13 और 14, मनीष बिहार में कल रात से ही लाइट नहीं थी लाइट ना होने के कारण लोगों के घरों में पीने का पानी भी खत्म हो गया था कई बार चमन विहार बिजली घर के जेई साहब को फोन लगाया गया मगर उन्होंने एक भी बार फोन नहीं उठाया तथा नाही चीफ इंजीनियर साहब ने फोन उठाया बहुत मशक्कत के बाद जैसे तैसे किसी से लाइनमैन का नंबर लेकर बिजली की लाइन को चालू करवाया गया जिसका सिर्फ और सिर्फ कारण है ट्रांसफॉर्म ना लगा हो ना लगभग आज से 1 महीना पहले मनीष बिहार का ट्रांसफार्म फुक  गया था  बिजली विभाग वाले वहां से ट्रांसफॉर्म को लेकर चले तो गए मगर आज एक महीना हो चुका है अभी तक वहां पर बिजली का ट्रांसफर नहीं लगाया गया जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली की किल्लत से जूझना पड़ रहा है और आखिर क्यों वार्ड नंबर 28 के सभासद की नजर बिजली की किल्लत के ऊपर नहीं पड़ती और क्यों वहां पर ट्रांसफार्म नहीं लगवाया जा रहा यह अपने आप में बहुत बड़ा विषय है अब देखने वाली बात है कि क्या वहां पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगता है या नहीं





 अपराध संवाददाता हेमंत कुमार सहगल लोनी जिला गाजियाबाद की खास रिपोर्ट हिंद विजेता न्यूज़





टिप्पणियाँ