लोनी के कस्बा चौकी क्षेत्र में फर्जी स्वास्थ अधिकारी बनकर घूम रहे चार लोगों के ऊपर करी गई सख्त कार्यवाही
लोनी कोतवाली की इकराम नगर कॉलोनी में रविवार रात दो महिला समेत चार लोगों ने खुद को मानव अंधकार एनजीओ एवं मेडिकल अधिकारी बताकर एक स्टोर संचालक से 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित की सूचना पर चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
लेकिन यह कोई नई बात नहीं है लोनी में आए दिन फर्जी अधिकारी बनकर घूमते ही रहते हैं और लोगों से रंगदारी अभी मांगते रहते हैं आए दिन इस तरीके की वारदातें सामने आती रहती है मगर इसके ऊपर कुछ खास फर्क गाजियाबाद में देखने को नहीं मिल रहा और गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस को इसकी सख्ती से जांच करनी चाहिए जिससे लोगों के साथ ठगी ना हो सके
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें