बिजली के खंभे ना होने की वजह से लोगों करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना और फिर भी बिजली विभाग खामोश
-----------------------------------------------------------------------------
लोनी में बने होली चौक मंगल बाजार रोड न्यू आदेश विकास नगर सैफी कब्रिस्तान के पास बिजली के खंभे ना होने की वजह से लोगों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और खासकर जब बरसात का मौसम होता है उस समय स्थानीय लोगों को करंट लगने का खतरा रहता है कई बार इसकी सूचना रूपनगर बिजली विभाग के जेई ओम प्रकाश जी को दी गई मगर अभी तक यहां पर बिजली के खंबे लगने का कार्य नहीं हुआ इनसे पहले कई बार यहां के वार्ड नंबर 27 के सभासद को भी इसकी सूचना दी गई मगर उनकी तरफ से भी कोई खास प्रक्रिया देखने को नहीं मिली और ना ही अभी तक बिजली के खंभे लग पाए और जब भी तेज हवा या तेज बारिश होती है तो उसके कारण कई बार तार टूट के पानी में गिर जाती है और सारी गली वालों को थोड़े थोड़े पैसे इकट्ठे करके किसी बिजली वाले को बुलाकर तार ठीक करवानी पड़ती है अब इस परिस्थिति में अगर कल को कोई बड़ी घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार कौनऔर जब जब यहां के वार्ड नंबर 27 के सभासद को फोन किया जाता है तो ना ही वह फोन उठाते हैं और ना ही उनकी तरफ से फोन आता है और खंबे भी नहीं लगते अब इस परिस्थिति में यहां के लोगों की कौन परेशानी समझेगा (यह एक बहुत बड़ी बात है)
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
इंडिया रिपब्लिक न्यूज़
की खास रिपोर्ट लोनी गाजियाबाद





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें