डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को सुरक्षा दे सरकार शेखर त्यागी
डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को सुरक्षा दे सरकार: शेखर त्यागी तलहैटा
मसूरी थाना क्षेत्र गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति जी पर पिछले कुछ दिनों से आतंकी साया मंडरा रहा है जिसके चलते श्री त्यागी जी ने सरकार से अपील की है कि गुरुजी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं गौरतलब है कि इससे पहले भी कई हिंदू नेताओं की और संतों की जिसमें स्वर्गीय कमलेश तिवारी जी और पालघर में हुई साधुओं की हत्याएं के साथ यति जी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ रहा है!
एक बार वार्ता में श्री त्यागी जी ने बताया कि मेरे गुरु जी डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज की हत्या के अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश* रची जा रही है जिसमें पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस एवं सीबीआई की स्पेशल सेल ने एक ऐसे आतंकवादी को गिरफ्तार किया जो भगवा भेष में फर्जी साधु बनकर गुरुजी यति जी की हत्या के लिए डासना देवी मंदिर आने वाला था जिसने अपना संबंध *पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया यह घटनाक्रम हिंदू साधु और संतों पर बहुत चिंता का विषय है!
त्यागी जी ने बताया की मुझे याद है जब उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी थी तब यति जी ने एक हिंदू हृदय सम्राट योगी जी के लिए चुनावी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी,जिसमें आज सरकारों का भी दायित्व बनता है कि वह हिंदुओं के वीर योद्धा, धर्म रक्षक यति जी को सुरक्षा प्रदान करें... जिससे भविष्य में कमलेश तिवारी जैसी घटना ना दोहराए जा सके और अगर भविष्य में कोई ऐसी अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सरकारे स्वयं जिम्मेदार होंगे!
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
इंडिया रिपब्लिक न्यूज़ की खास रिपोर्ट



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें