किसानों के सच्चे हमदर्द थे चौधरी अजीत सिंह :दीपक यादव
अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने अपने बालैनी स्थित यादव फार्म हाउस पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की तेहरवीं पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, किसानों के हितों के लिये किये गये संघर्षों और देशहित के लिये किये गये कार्यो पर चर्चा की।
इस मौके पर दीपक यादव ने चौधरी अजित सिंह को किसानों का सच्चा हमदर्द बताया और कहा कि जीवन भर वह किसानों व गरीबों के लिए कार्य करते रहे। सहकारिता क्षेत्र को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराया। मंत्रिमंडल में रहते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का भरपूर विरोध किया और उनकी बात ना मानी गई तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चौधरी साहब मंत्री पद पर रहते हुए भी किसानों के हित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करते थे। किसान के साथ होने वाले भेदभाव का वह निर्भीक सार्वजनिक रूप से विरोध करते थे। उन्होंने किसान आंदोलन के संबंध में भी किसानों को संगठित करने का कार्य किया, जो सराहनीय है। चौधरी अजित सिंह ने कौमी एकता पर बल दिया और अनेक शहरों कस्बों में कौमी एकता सम्मेलनों का आयोजन किया। तत्पश्चात 24 मार्च 2005 को संसद में कौमी एकता का मसौदा प्रस्तुत किया। कोविड-19 का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया।
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
की खास रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें