फिर एक बार पुलिस ने आम नागरिक को किया परेशान और करी अभद्रता फिर भी प्रशासन खामोश यह एक बड़ा विषय है के आखिर क्यों आम नागरिक को के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की जा रही

 जिला गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में बने बंथला फ्लाईओवर  पर एक युवक को अपनी कार मैं अनाज ले जाना कितना महंगा पड़ सकता है उसने सोचा भी नही था आप देख सकते हैं कार के बैक साइड के शीशे को डंडा मारकर कैसे तोड़ दिया और साथ ही पुलिस ने अपने किसी जान पहचान वाले को बुलवाकर उसके ऊपर दबाव बनाने की भी कोशिश की गई जब युवक ने एसआई से बात करी  तो उन्होंने रूल गिनाने शुरू कर दिया  और चालान भी काटने को कहा जबकि इस समय उनके पास चालान बुक भी नही है और ना ही पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाया गया था जबकि अगर चेकिंग अभियान चलाया जाता है तो बेरी गेट को लगाया जाता है क्या कोई आम नागरिक अपने लिए गाड़ी में अनाज नहीं ला सकता क्या अब उनके लिए इसके ऊपर भी रोक होगी  यह कोई नई बात नहीं है लोनी में आए दिन ऐसा व्यवहार देखने को मिलता है अब देखना यह है कि जिन पुलिसकर्मियों द्वारा उस युवक के साथ अभद्रता करी गई उसकी गाड़ी के शीशे को डंडे से तोड़ा गया  (, प्रशासन की तरफ से उन पुलिसकर्मियों के ऊपर क्या सख्त कार्यवाही की जाती है यह बात देखने वाली है)

 पत्रकार हेमंत कुमार सहगल

की खास रिपोर्ट लोनी गाजियाबाद










टिप्पणियाँ