चंद घंटों में लोनी पुलिस ने पकड़ा दिखाया डेरी में लूट करने वाले अपराधीयों को
आज दिनांक 28-5 -2001 को थाना लोनी पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ एक बदमाश घायल, अवस्था में गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल ₹10000 एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद। इसके 2 साथी फरार।
आज दिनांक 28-5 -2021 को थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि जिन बदमाशों ने कल तमन्ना डेयरी लोनी के मालिक से लूटपाट की गई थी आज वही बदमाश फिर दूध विक्रेताओं से लूटपाट करने लोनी आने वाले हैं इस सूचना पर थाना लोनी पुलिस द्वारा निठौरा रोड अंडर पास रेलवे लाइन के किनारे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई और पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को चेकिंग के लिए रोका तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा भी अपने बचाव में फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश दानिश पुत्र बख्तियार निवासी धर्मपाल अस्पताल के पास टोली मोहल्ला कस्बा व थाना लोनी गाजियाबाद समय करीब 4:55 बजे प्रातः गोली लगने से घायल हो गया है जिसके विरुद्ध 8 मुकदमे दर्ज हैं। इसके 2 साथी सुहेल व आदिल फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कल तमन्ना डेयरी के मालिक से लूटे गए ₹10000 व थाना लोनी के डाबर तालाब से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस आदि बरामद हुए हैं।आवश्यक कार्रवाई की जा रही। अभियुक्त द्वारा कल थाना टीला मोड क्षेत्र में राजवहे के किनारे ट्रक चालकों से की गई लूटपाट की घटना का भी इकबाल किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त दानिश
1.मु0अ0सं0 1147/ 2016 धारा 2/20 एनडीपीएस थाना लोनी
2.मु0अ0सं0 599/ 2017 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना लोनी
3.मु0अ0सं0 906/ 2020 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना लोनी
4.मु0अ0सं0 923/ 2019 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना लोनी बॉर्डर
5.मु0अ0सं0 924/ 2019 धारा 411/414 भादवि थाना लोनी बॉर्डर
6.मु0अ0सं0 2508/ 2019 धारा 379/411 भादवि थाना इंदिरापुरम
7.मु0अ0सं0 595/ 2021 धारा 379/411 भादवि थाना लोनी
8.मु0अ0सं0 264/ 2021 धारा 392 भादवि थाना टीला मोड़ ।
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल की खास रिपोर्ट लोनी गाजियाबाद इंडिया रिपब्लिक न्यूज़



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें