गाजियाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य
----------------------------------------------
गाजियाबाद पुलिस ने की फिर एक बड़ी कार्यवाही हर अपराधियों पर नजर है गाजियाबाद पुलिस की एक भी अपराधी गाजियाबाद पुलिस से नहीं बच सकता
गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो की ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करते थे कई दिनों से ऐसा कार्य चल रहा था मगर जैसे ही कोतवाली नगर पुलिस टीम को इसकी सूचना मिली तो तत्काल इस को सख़्ती से संज्ञान में लिया और अपराधियों को पकड़ निकाला
कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्तगण को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार, कब्जे से 23 अदद आक्सीजन फ्लो मीटर व एक मो0सा0 बरामद ।
करोना काल में भी गाजियाबाद पुलिस सदैव तत्पर है दिन रात एक कर के लोगों की सुरक्षा में लगी हुई है और हमें गर्व होता है कि हमारे देश में ऐसा पुलिस विभाग है जिसकी अपराधियों के ऊपर कड़ी नजर रहती है इनसे कोई भी अपराधी नहीं बच सकता
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
लोनी गाजियाबाद इंडिया रिपब्लिक न्यूज़
की खास रिपोर्ट


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें