माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अथक प्रयासों से जल्द लोनी होगी करोना मुक्त विधानसभा
*दिनाँक:17.5.2021*
भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने किया ट्रोनिका सिटी प्लांट का निरीक्षण, कहा प्रदेश सरकार और मा. विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अथक प्रयास से जल्द लोनी होगी कॉरोना मुक्त विधानसभा
भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने सोमवार को ट्रोनिका सिटी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पं ललित शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार और माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी की मंशा के अनुरूप अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रहने वाले जरूरतमंदों को निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।जल्द लोनी कॉरोना मुक्त विधानसभा होगी। साथ ही बताया कि प्लांट को प्रदेश सरकार की तरफ से निर्बाध लिक्विड भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
लोनी जिला गाजियाबाद से खास रिपोर्ट



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें