फिर गई बिजली की चपेट में आकर एक गौ माता की जान
लोनी में बने न्यू आदेश विकास नगर मंगल बाजार रोड वार्ड नंबर 27 दुर्गा मंदिर के पास बिजली की चपेट में आने से गई एक गौ माता की जान बड़ा विषय यह है कि लोनी में बने न्यू आदेश विकास नगर मंगल बाजार रोड होली चौक पर कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां पर बिजली के खंभे है ही नहीं और लोगों को बलिया लगा कर अपनी तारों को उस पर बांध के बिजली का प्रयोग करना पड़ रहा है जिसकी वजह से आए दिन कोई ना कोई बिजली की चपेट में आ ही जाते हैं
पूरा मामला लगभग सुबह 7:30 से लेकर 8:00 के बीच का है जहां पर गौमाता बिजली की चपेट में आई वहां पर लोहे का खंबा था जिसमे कभी भी बरसात के मौसम में करंट आ जाता है और पहले भी कितनी बार ऐसी घटनाए न्यू आदेश विकास नगर में हो चुकी हैं अभी कुछ दिनों पहले की बात है पहले भी सूत्रों के मुताबिक यहाँ बीजार बिजली की चपेट में आ गया था फि भी प्रशासन की तरफ से इसको संज्ञान मे नहीं लिया गया से और बड़ी बात यह है कि यहां पर आए दिन बिजली की चपेट में कोई ना कोई आता ही रहता है मगर प्रशासन इसको सख्ती से संज्ञान में नहीं लेता न्यू आदेश विकास नगर सैफी कब्रिस्तान के पास की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है कि बिजली के लगे हुए बांसों के अंदर करंट आ जाता है बिजली विभाग को जिन क्षेत्रों में न्यू आदेश विकास नगर सैफी कब्रिस्तान के पास बनी कॉलोनियों में जहां पर खंबे नहीं लगे हैं खासकर पहले वहां पर खंभे लगाने चाहिए जिससे कोई करंट की चपेट में आने से घटना घटित ना होसके
पहले कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग केआला अधिकारियों को दी गई और यहां के वार्ड नंबर 27 के सभासद को भी इसकी सूचना कई बार दी गई मगर इसको सख्ती संज्ञान में नहीं लिया गया और ना ही अभी तक खंबे लगे हैं
फिलहाल जैसे ही इसकी सूचना कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील शर्मा को मिली तो उन्होंने तत्काल नगर पालिका में इसकी सूचना दी और गौ माता को दफनाने का कार्य किया गया
पत्रकार हेमंत कुमार सहगल
की खास रिपोर्ट लोनी गाजियाबाद


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें